राजगढ़ मिर्जापुर/ विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र में ब्लॉक सभागार में क्षेत्रपंचायत की बैठक में जब शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव जानकारी दे रहे थे तभी मौजूद सदस्यों में जौगढ़ ग्राम सभा की प्रधान राजकुमारी सिंह की प्रतिनिधि अभय मानसिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के स्कूलों पर तैनात अध्यापक और अधिकार अध्यापकों के मनमाना रवैया से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है यहां तक की एमडीएम और कायाकल्प के बजट में भारी घोटाला कर रही है उन्होंने कहा कि मेरे ग्राम सभा के विद्यालय पर 3 दिन तक बच्चों को खाना नहीं खिलाया गया जब उनसे मैंने पूछा तो प्रधानाध्यापिका ने कहा कि तुमसे क्या मतलब खाना खिलाओ या ना खिलाना इतना ही नहीं विद्यालय के रखरखाव और एमडीएम के पैसे के बारे में जब मैंने पूछा तो उन्होंने इस पर भी वही जवाब दिया और एबीएससी से शिकायत किया तो उन्होंने भी अधिक अध्यापिका के खिलाफ कोई कार्य नहीं किया इस बात को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा विभाग के रवैया पर काफी आक्रोश जिताया जिस पर एबीएससी संजय यादव ने कहा कि मामला हमारे संज्ञान में है एक दिन ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की बैठक होगी जिस पर बातचीत की जाएगी यदि शिक्षा विभाग की दोश होगा तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर भी सदस्य शांत नहीं हुई है उन्होंने कहा कि यदि एक-दो दिनों में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी ग्राम प्रधान जिले पर अपनी बात रखेंगे जिस पर सांसद प्रतिनिधि दुखारन सिंह ने कहा कि प्रधानों का सम्मान ग्राम प्रधानों का सम्मान शिक्षा विभाग करें नहीं तो उन्हें कष्ट झेलना पड़ेगा
पशुपालन विभाग में जब डॉक्टर अग्रेश यादव ने पशु केसीसी के बारे में जानकारी दे रहे थे तो उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हम लोगों ने 3 साल पहले से आवेदन किया है लेकिन आज तक केसीसी नहीं बना यदि योजना किसानों को नहीं देना है तो योजनाओं की जानकारी किसानों को क्यों दी जाती है और उनका पैसा क्यों बर्बाद कराया जा रहा है 3 साल फॉर्म भरे हो गए लेकिन आज तक उसका कोई लाभ नहीं मिला जिस पर अग्रेश यादव ने सफाई देना चाह पर उपस्थित सदस्यों ने भारी हंगामा मचाया और कहा कि पशुपालन विभाग कार्य ठीक नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुलाब मौर्य राजकुमारी सिंह रवि शंकर पटेल राजदीप सिंह कमलेश कुमार राजकुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह अरविंद सिंह आदि लोग रहे।
शिक्षा विभाग और पशुपालन विभाग के कार्यकलाप पर सदस्यों ने मचाया हंगामा
