नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी किया सम्मान,खुद परोसा कर खिलाई खिचड़ी।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। अपने मृदु व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के लिए चिर परिचित नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता शुक्रवार को समाज के जरूरतमंदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नजर आए।यह मौका था अयोध्या मण्डल,करियप्पा मंडल और देवकाली मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए खिचड़ी भोज और पंद्रह सौ जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण के आयोजन का।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से मिल्कीपुर उपचुनाव में लगकर भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित कराने की अपील इस वायदे के साथ की गई कि हम मिल्कीपुर विधानसभा जीतने के साथ आगामी 2027 में पुनः सरकार बनाने का काम करेंगे।यह आयोजन नगर विधायक श्री गुप्ता की ओर से किया गया था। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया और एक साथ खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,सहकारी बैंक सभापति टिल्लू सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह,गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, भाजपा नेता अमल गुप्ता,अभय सिंह,हरभजन गौड़,अरविंद सिंह, अनुराग त्रिपाठी,आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर,बालकृष्ण वैश्य व संजय शुक्ला समेत अन्य कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया और समाज में सशक्तता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।विधायक श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को सर्दी से बचने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर पूरी तरह ध्यान दे रही है।जनता को किसी प्रकार की दिक्कत ना उसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जो इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
(अमिताभ श्रीवास्तव)
