ग्राम पंचायत में बने मकानों की घरौनी मिलने के बाद ग्रामीणों के खिले चेहरे
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के वर्चुअल शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत के लोगों को घरौनी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विकास खण्ड परिसर में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के वर्चुअल शुभारंभ के बाद 10 ग्राम पंचायत से आए हुए 225 ग्रामीणों को घरौनी के तहत प्रमाण पत्र वितरित किये गये। हर ग्राम पंचायत में 25 ग्रामीणों को घरौनी का प्रमाण पत्र देना था। मौके पर २५० ग्रामीण पहुंचे। जिन्हे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शील चंद्र राजपूत व खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद्र शर्मा, एडियो को-ऑपरेटिव योगेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत द्वारा घरौनी के तहत प्रमाण पत्र दिये गये। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि खंड विकास परिसर में एक सूचना लगानी चाहिए थी, जिससे यह पता चल जाए की कौन सी ग्राम पंचायत में कितने लोगों को घरोंनी दी जाएगी। तथा कौन सा लेखपाल हमको प्रमाण पत्र देगा। लेकिन विकास खण्ड परिसर में ऐसा कोई सूचना नहीं लगायी गई। जिसके चलते ग्रामीण इधर-उधर भटकते रहे। इस मौके पर अधिकारी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
दो सैकड़ा से अधिक लोगों को बांटे गए घरौनी के प्रमाण पत्र
