फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ के पूर्वानुमान की जानकारी एवं चेतावनी देने के लिए बेवसाट विकसित की है। जिस पर आगामी सत्र में मानसून आने व बाढ़ आने की जानकारियां अपडेट रहा करेगी। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ पूर्वानुमान स्थलों की जानकारी के लिए सीडब्लूसी एफफ (बेटा) (इंडिया वाटर डॉट गर्वमेंट डॉट इन) तथा जल स्तर की जानकारी हेतु फ्लड फोरेस्टि सेन्ट्रल वाटर कमीशन, गर्वमेंट डॉट ऑफ इंडिया वाटर डॉट गर्वमेंट डॉट इन जारी की है। एडीएम ने जन एवं धन की हानि से बचने के लिए क्षेत्रीय निवासियों को इन बेवसाइटों को नियमित देखने की अपील की है।
बाढ़ के खतरे की जानकारी के लिए बेवसाइट जारी
