317 जोडों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह चार ब्लॉकों का भटवारी में होगा संपन्न

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय विकास खंड के भटवारी गाँव स्थित पहडी पर मैदान में मंगलवार को चार ब्लॉकों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 500 के सापेक्ष कुल 317 जोडों की शादी संपन्न होगी। जिसमें हलिया विकास खंड के 117, पटेहरा से 72 , लालगंज से 94 , छानवे विकास से 34 जोडों की शादी किया जाना है। इस संबंध में बीडीओ डाक्टर राजीव कुमार शर्मा व समाज कल्याण अधिकारी रणजीत ने बताया कि 500 के सापेक्ष चार ब्लॉकों से 317 जोडों की सूची फाइनल है एक दो जोडे बढ भी सकते है। शादी के लिये सभी तैयारियां पूर्ण है।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क़े तहत शादी की व्यवस्थाओं व तैयारियो का खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा व सहायक विकास अधिकारी पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं व तैयारीयों का जायजा लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *