फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कादरीगेट के अन्तर्गत मिशन कम्पाउंड के सामने महिला ने टैक्सी चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गयी। टैक्सी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक लड़कियों को टैक्सी में बैठाने के बाद चाकलेट देता है। लड़कियों ने अपने घर बताया तो परिजन पहुंच गये और आवास विकास मिशन कम्पाउंड के निकट उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैक्सी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं नगर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा टैक्सी चालक की पिटाई के मामले में जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
मनचले टैक्सी चालक को पीटा, किया पुलिस के हवाले
