
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफएसडीए की टीम ने सहायक खाद्य आयुक्त सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर नियंत्रण पाने व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के लिए छापेमारी की और दो नमूने संग्रह किये। टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षाधिकारी डा0 शैलेन्द्र रावत ने अमृतपुर रोड पर राजेपुर रठौरी स्थित एक राइसमिल जिसे सुशील कुमार पुत्र जगनन्नाथ सिंह संचालित कर रहे है से चावल के दो नमूने भरे। उन्होंने बताया कि नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
