
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम लगने से भाजपाइयों में उत्साह की लहर है। भाजपा नेता किसी भी कीमत पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर उसे सफल बनाने के लिए जुटी है। पार्टी प्रत्याशी सुषमा गुप्ता एवं अन्य भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने के लिए डिप्टी सीएम 3 मई को आयेंगे। उनका सरकारी कार्यक्रम भी प्राप्त हो गया है। डिप्टी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए जिले के आलाधिकारियों ने गुरुगांव देवी के निकट स्थित सभास्थल का निरीक्षण भी किया था। जिलाधिकारी व एसपी ने आवश्यक निर्देश दिये। उधर भाजपाई जिम्मेदार डिप्टी सीएम के आगमन व उनकी जनसभा के लिए तैयारियों को पूरा करने में देर शाम तक जुटे रहे। नगर पालिका के चुनाव में किसी भी वीआईपी का यह पहला कार्यक्रम होगा। हालांकि इसके बाद में विभिन्न दलों के वीआईपी जनता को रुझाने के लिए आने वाले है। 7 मई को सम्भावित मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के आगमन की भी चर्चाये है। इसके अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का कार्यक्रम भी लग सकता है। पार्टी द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में सुबह10 बजे का समय दिया गया है। वहीं सरकारी कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम 2:10 पर आयेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने दी है।
