सपा नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग
बीते दिनों पार्टी के संस्थापक स्व0 मुलायम सिंह यादव के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने स्व0 मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दर्शाया कि विगत दिनों अयोध्या के तथाकथित महंत राजू दास द्वारा अपने ट्विटर हैंडल्स से देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अश्लील एवं अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके विरोध में हम लोग आपको ज्ञापन सांैप रहे है। तथाकथित महंत राजू दास पर अति शीघ्र मुकदमा कायम करके गिरफ्तारी करायी जाये। इस टिप्पणी से स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव के सैकड़ों अनुयाइयों में बेहद रोष एवं सामाजिक सौहार्द बिगडऩे का प्रयत्न किया गया है। समाजवादी पार्टी यह मांग करती है कि ऐसे बाबाओं के खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए, जिससे समाज में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों में रोक लगा सके।
मीडिया से वार्ता के दौरान अमृतपुर के प्रभारी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब भी धरती पर महापुरुष जन्म लेते हैं तो उनके खिलाफ टिप्पणी करने वाले रावण भी पैदा होते हैं और यही कार्य इन तथाकथित महंत राजू दास ने किया है। वह शासन एवं प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। सर्वेश अंबेडकर, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में उर्मिला राजपूत, हरीश यादव, डॉ0 जेपी वर्मा, सुभाष चंद्र शाक्य, पुष्पेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, इलियास मंसूरी, विवेक सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव सिरौली, राजन यादव, रामपाल सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह उर्फ भोला यादव, नरेंद्र सिंह यादव, मनोज मिश्रा, अनुराग यादव, देवेंद्र सिंह यादव, संजय सिंह चौहान, विजय अनुरागी, राजपाल सिंह यादव, आशीष शर्मा, रामशरण कठेरिया, अजय यादव, अशीष परमार, सुमित शाक्य, मुख्तार आलम, अशोक अंबेडकर, धीरेंद्र यादव, अंकित यादव, शिव शंकर शर्मा, कमल हसन, मनोज यादव, अफजाल अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
नेता जी मुलायम सिंह यादव का अपमान करने वाले महंत राजूदास पर हो सख्त कार्यवाही: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
