वीनू दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ाई रफ्तार



मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजसेवी बृजेश दुबे की पत्नी वीनू दुबे ने अपने पति एवं सैकड़ो महिलाओं के साथ नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में कांग्रेस पार्टी के चैयरमैन प्रत्याशी रशीद अहमद सिद्दीकी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे एवं भेदभाव रहित विकास का वायदा किया। वीनू दुबे ने शास्त्री नगर, अवंतीबाई नगर, गांधी नगर में घर-घर जाकर महिलाओं से पंजा चुनाव चिन्ह पर वोट डालने का मतदाताओं से वायदा लिया एवं बदले में हर संभव विकास करने का वायदा किया। घर की महिलाओं ने अपने बीच वीनू दुबे को पाकर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। एक जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी प्रत्याशी के घर की महिलाओं ने वोट नहीं मांगे लेकिन, ब्रजेश दुबे की पत्नी वीनू दुबे के द्वारा सैकड़ों महिलाओं के साथ चुनाव प्रचार में कूद जाने से सभी दलों के प्रत्याशियों को असमंजस में डाल दिया है। वीनू दुबे ने बताया कि इस चुनाव में हमने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इस चुनाव प्रचार के अभियान में समाजसेवी ब्रजेश दुबे, मोहम्मद कासिम, शफीक अहमद, महबूब खां, रणबीर यादव, सुरेंद्र यादव, अजित यादव, संतोष शुक्ला, नंदकिशोर सक्सेना, राजकिशोर सक्सेना, नरायन दुबे, कामिनी दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं वीनू दुबे के साथ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *