पीएफआई से तुलना करने पर बजरंग दल में आक्रोश

कलेक्टे्रट में कांगे्रस के खिलाफ प्रदर्शन, थाने में तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बजरंगदल की तुलना आतंकी संगठन पीएफआई से करने के मामले में स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कर्नाटक विधानसभा मेंं घोषित किये गये घोषणा पत्र को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठायी। इससे बजरंगदल कार्यकर्ता मऊदरवाजा थाने पहुंचे व रिपोर्ट लिखने की मांग की। वहां सुनवाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर अपनी मांगे रखी और कहा कि कांगे्रस को करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए।
दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि बजरंग दल राष्ट्र से जुड़े तमाम सकारात्मक कार्यक्रमों व कार्यक्रमों में भागीदारी करता है। हिन्दू समाज की सुरक्षा और समाजसेवा में वालिंटियर लगे रहते है। इसाई मिशनरियों और लव जेहाद के नाम पर राष्ट्र विरोधी कार्य का विरोध बजरंग दल करता है। कांगे्रस ने पीएफआई से उसकी तुलना करके करोड़ों हिन्दुओं की आस्थाओं को चोंट पहुंचाने का कार्य किया है। इसके लिए कांगे्रस माफी मांगे। कहा गया कि बरजरंग दल कांगे्रस का घिनौना चेहरा सबके सामने लाकर ही दम लेगा। ज्ञापन देने वालों में संयोजक अभिषेक, सह संयोजक पवन के अलावा सुधीप, सचिन, योगेन्द्र, सरवन, अभिषेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *