
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बस माफिया बुकिंग के नाम पर नियमों को ताख पर रख सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं। अवैध बुकिंग काउंटरों के साथ-साथ डबल डेकर की बसों व छतों व डिग्गी में भरकर नियम के विरुद्ध माल ढोया जा रहा है। इसी के चलते एआरटीओ प्रवर्तन सुभाषचंद्र राजपूत ने छापेमारी के दौरान देवरामपुर क्रासिंग के पास से डबल डेकर की बस यूपी७६के७७०९ को पकड़ लिया व सीज कर दिया। एआरटीओ ने डबल डेकर की बस की छत पर लदा हुआ सामान बरामद किया। राजस्व की चोरी करके माल चोरी छिपे गैर राज्यों तक पहुंचाया जाता है। आईआरटीसी फर्म के बुकिंग काउंटर लालगेट से लेकर आईटीआई चौराहे तक सड़क के किनारे लगे रहते हैं, जबकि नियमों के अनुसार सातनपुर स्थित निजी बस अड्डे के पास ही इस तरीके के बुकिंग काउंटर खोले जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर एआरटीओ ने जसमई चौराहे के निकट कायमगंज की तरफ जा रही प्राइवेट बस को पकड़ लिया।
