आशा वर्कर ने समस्याओं को लेकर दिया धरना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आशा वर्कर ने समस्याओं को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया और कहा कि जिस कार्य के लिए हमें लगाया गया है, उस कार्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए दबाव न बनाया जाये, क्योंकि किसी अन्य कार्यों का पैसा नहीं लेते है। आशा वर्कर आउचर के अलावा अन्य कार्य करने से इनकार किया और धरना दिया।
आशाओं से 70 वर्ष के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा गया तो हम लोगों ने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर बुजुर्गों से बात की तो यह ज्यादा दूर जाने में असमर्थ थे, व उनके पास किराये में खर्च करने के लिए पैसे भी नहीं थे। क्षेत्र की इन समस्याओं को देखते हुए हम लोगों ने अपनी यू0पी0एस0सी0 भोलेपुर में एम0ओ0आई0सी0 से अपने कार्य क्षेत्र में कैम्प लगवाने के लिए कहा तो उन्होने से जबाव दिया कि सी0एम0ओ0 से बात कीजिए। हम आशायें हर एक छोटे बड़े कार्य के लिए क्या सी0एम0ओ0 के पास जायेगे। सीएमओ ने 8 जनवरी को पत्र जारी किया, तब पता चला कि आयुष्मान कार्ड के लिए भी कार्य लिया जा रहा है। भोलेपुर की बार्डआया दीपा त्रिपाठी का अवैध वसूली का आरोप लगाया और कहा कि खुलेआम वसूली की जा रही है। वार्ड आया पर कार्यवाही की मांग की गई। आशाओं की समस्याओं का समाधान हो। समाधान न हुआ तो संगठन १० फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *