फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) कढ़हर में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान तले, होम्योपैथिक चिकित्सालय पर टीबी उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आए हुए सभी रोगियों एवं उनके परिजनों एवं अन्य सभी ग्राम वासियों को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने समाज में टीबी के प्रति व्याप्त गलत भ्रांतियों को सही जानकारी देकर दूर किया और रोगियों एवं उनके परिजनों द्वारा टीबी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनके मन में इस रोग के प्रति व्याप्त शंकाओं की सही जानकारी देकर उन्हें इस रोग के प्रति जागरूक किया। जागरूकता श्ाििवर में कुल 212 लोगों ने प्रतिभाग कर होम्योपैथिक उपचार लिया। चिकित्साधिकारी ने सभी रोगियों का परीक्षण कर उनमें से कुल 19 रोगियों को बलगम की जांच हेतु सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। चिकित्सक ने सभी रोगियों के साथ टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए शपथ ली।
टीबी उन्मूलन जागरुकता के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरुक
