फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को गोवंश आश्रय स्थल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौशालाओं के समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिवस गौवंशों को भूसा दाना व हरे चारे खिलाने की फोटो ग्राफ गोपालक से लेकर जनपद पर उपलब्ध कराई जाएं। बड़े गोवंशों को छोटे गोवंश से अलग रखा जाए। छायादार वृक्ष लगाए जाएं, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। गौशाला में गोवंश की संख्या के अनुसार गोपालक की तैनाती की जाए, साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक माह उनके मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करें कि ग्राम सचिव प्रत्येक दिवस गौशालाओं में जाएं। बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
गौवंशों को चारा खिलाने की फोटो उपलब्ध कराने के सीडीओ ने दिये निर्देश
