फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन अपर जिला प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अंजू कंबोज की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
परिवार न्यायालय में चल रहे पारिवारिक विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौता कराए जाने वाले मुकदमों को अधिक से अधिक संख्या में निपटाए जाने हेतु हेतु विचार किया गया। जिसमें अपर प्रधान न्यायाधीश अंजू कंबोज ने बताया कि अब तक परिवार न्यायालय के 24 मुकदमों को लोक अदालत के लिए चिन्हित किया जा चुका है, अधिक से अधिक संख्या में मुकदमे निपटाए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता आफताब आलम सिद्दीकी, सत्यराम यादव एडवोकेट, विनय कुमार राजपूत एडवोकेट व परिवार न्यायालय के परामर्शदाता दीपक कुमार मौजूद रहे।
लोक अदालत की तैयारी बैठक अपर जिला प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में सम्पन्न
