धूम्रपान करना निषेध है: प्रधानाचार्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने सभी आचार्य भैया बहनों एवं कर्मचारी बंधुओं को तंबाकू निषेध पर शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि हमारे देश में तंबाकू से अनेकों मौते हो रही है। जिस पर काबू करना हमारा प्रमुख लक्ष्य रहना चाहिए, इससे होने वाले रोगों से आज देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी धूम्रपान की ओर बढ़ रही है, खासकर युवाओं में यह प्रचलन अब फैशन बन चुका है। बिना सिगरेट तंबाकू और शराब से बिना उनकी पार्टी अधूरी रहती है। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य प्रभारी शिवकुमार यादव ने सभी की प्रतियोगिता भी बच्चों को कराई। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतियोगी भैया बहनों को सम्मानित एवं प्रमाण पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्य बहने एवं जिला सलाहकार सूरज, अमित सिसोदिया, विकास कुमार आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *