फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूनियन बैंक फतेहगढ़ के खाताधारक रविराम पुत्र अरमान सिंह निवासी वीरपुर हरिहरपुर राजेपुर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विनय कुमार शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक फतेहगढ़ के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर की। जिसमें बताया कि मेरा खाता संचालित था जिसने नौ लाख रुपए थे। 30 दिसंबर 2024 को 898000 रुपए की निकासी हुई। पीडि़त ने विनय कुमार से संपर्क किया, तो सही जानकारी नहीं दी गई। फिर मैंने बैंक खाते का विवरण चेक करवाया, तो उसमें उक्त रुपए की निकासी दिखाई दी। उक्त शाखा प्रबंधक से शिकायत की, तो जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज की कहा कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे। उसके अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजा, किन्तु नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। विनय कुमार ने धोखाधड़ी करके सरकारी अभिलेखों में फेरबदल के खाते का सारा रुपया हड़प लिया। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया। कोई कार्यवाही न होने पर पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली।
यूनियन बैंक शाखा प्रबंधक के विरुद्ध न्यायालय में याचिका दायर
