राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लघु अपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट मामलों से संबंधित 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में तैयारी बैठक जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई। संचालन अपर जिला जज संजय कुमार ने किया। तैयारी बैठक में लघु अपराधिक एवं धारा 138एनआई एक्ट मामलों से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। साथ ही मामलों का विवरण भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अब तक धारा 138  एनआई एक्ट के कुल 6 मामले चिन्हित एवं लघु अपराधिक के कुल 358 मामलों को चिन्हित किया जा चुका है। तैयारी बैठक में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी धनश्याम शुक्ला, न्यायिक अधिकारी प्रीती माला चतुर्वेदी, ज्ञानेन्द्र कुमार, जयवीर सिंह, शिवानी सिंह, शोभा रानी आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *