जी.डी. गोयंका स्कूल के शुभारंभ पर बही काव्य की धारा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल के शुभारंभ पर कवियों ने काव्यपाठ कर समां बांध दी। पूरा प्रांगण वाह-वाह व तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय कवि डा0 शिवओम अम्बर ने पढ़ा- जिनको नाच-गाने तक का बहाना नहीं मिलता वो बच्चे बारातों में बाजा ढोते है उन्हे खाना तक नहीं मिलता है। माना की एक पैर से भी चल रहे है लोग, दूसरा भी साथ दे तो और भी आत होती, धरा भी साथ दे तो और बात होती, तूं जरा भी साथ दे तो और भी बात होती। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से राजनीति पर भी कई तीर चलाये। प्रख्यात मिश्रा की देश भक्ति कविता पर जहां एक तरफ तालियां बज रही थी तो एक तरफ लोग भावुक दिखायी दिये। वहीं डा0 अना देहलवी के बसंत और वैलेनटाइन-डे जैसे कविताओं पर खूब तालिया बजी। तो वहीं भोपाल से आयी डा0 अनु सपन ने भी खूब वाह-वाही लूटी। फर्रुखाबाद के उत्कर्ष अग्निहोत्री, डा0 सुरेश अवस्थी कानपुर की भी कवितायें काफी धार-धार रही। रायपुर से आये रमेश विश्वहार ने कविता और गीत, गजल के माध्यम से लोगों को खूब गुदगुदाया तो वहीं पदम् श्री पुरुस्कार से सम्मानित दिल्ली से आये सुरेन्द्र शर्मा ने बच्चे से लेकर जवान, बुजुर्ग को भी अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया कि कभी बाप के साथ बच्चे रहते थे, आज बच्चों के साथ बाप रह रहे है। अपने बाप का जीवन में दो ही बार हाथ पकडऩा एक बार जब तुम चलना सीखते हो और गिरते समय पिता का हाथ थामते, वैसे ही पिता को बुढ़ापे में जब तुम्हारे सहारे की जरुरत हो तो उनका हाथ पकडऩा, आदि कविताओं से लोगों को खूब लोटपोट कराया। मंचासीन अतिथियों व मंच को सजाने वाले सभी सम्मानित कवियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने की। मंच का संचालन डा0 शिवओम अम्बर ने किया।

राजनेता, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

फर्रुखाबाद। जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के शुभारम्भ व कवि सम्मेलन में राजनेता, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथि के रुप में मेजर एसडी सिंह आयुर्वेेद मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल व जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, कॉलेज की डायरेक्टर डा0 अनीता रंजन, समृद्धि सिंह,, अनुष्का, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा सिंह, गु्रप के एजुकेटेड डायरेक्टर केएम नुरुला, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, समाजसेवी सरल दुबे, सपा नेता सर्वेश अम्बेडकर आदि मंचासीन रहे। वहीं विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, इन्द्रजीत एडवोकेट, सर्वेश दुबे, निपेन्द्र मिश्रा, सुरेश अवस्थी, बढ़पुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू यादव, कायमगंज पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर यादव, मोहित यादव, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के प्रेदश सचिव राजीव रंजन, सुरेन्द्र सिंह गौर, डा0 अजय यादव, राजेश पाठक, उमेश यादव, मनोज मिश्रा, राशिद जमाल सिद्दीकी, शैलेन्द्र सिंह राठौर, डॉ0 रोहित तिवारी, डा0 सुभाष पाल, इलियास मंसूरी, हरगोविन्द यादव, अनुराग यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

जीडी गोयनका गु्रप भारत में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित नाम

फर्रुखाबाद। जीडी गोयनका गु्रप भारत के सबसे प्रतिष्ठित और अग्रणी शैक्षिक संस्थानों में से एक है। इस गु्रप ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, गुणवत्ता और नवाचार का एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी और तब से यह लाखों छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है।
मूल उद्देश्य और विजन
जीडी गोयनका गु्रप का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहां वे अपने शैक्षिक, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कौशल को पूर्ण रूप से विकसित कर सकें। इस गु्रप का विजन है, एजुकेशन बियोंड एक्सीलेंस, यानी शिक्षा जो केवल अच्छी नहीं बल्कि बेहतरीन हो।
प्रमुख विशेषताएं
उत्कृष्ट शैक्षिक मानक- जीडी गोयनका गु्रप छात्रों को एक व्यापक और नवीन पाठ्यक्रम प्रदान करता है जो न केवल शिक्षित करता है, बल्कि उनकी सोचने की क्षमता, रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक कौशल को भी विकसित करता है।
विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर- स्कूल और कॉलेज कैंपस में अत्याधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, लेब्स, लाइब्रेरी, खेल सुविधाएँ, और थिएटर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
बहु-आयामी शिक्षा प्रणाली- यहाँ पर शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। छात्रों को खेल, कला, संगीत, नाटक और नैतिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी प्रेरित किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजऱ- जीडी गोयनका गु्रप ने अंतरराष्ट्रीय स्कूलों और विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी कर छात्रों को वैश्विक शिक्षा के अवसर प्रदान किए हैं।
सुरक्षा और देखभाल- हर कैम्पस में छात्रों की सुरक्षा और आराम का विशेष ध्यान रखा जाता है। स्कूल बसों से लेकर क्लासरूम तक हर जगह सुरक्षा के आधुनिक उपाय अपनाए गए हैं।
शैक्षिक कार्यक्रम और विशेष सुविधाएँ
आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स-कोडिंग और प्रोग्रामिंग
खेल और शारीरिक शिक्षा
क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, स्केटिंग, टेनिस और एथलेटिक्स जैसी खेल सुविधाएँ। प्रोफेशनल कोचिंग और स्पोट्र्स कॉम्पिटिशन।
कला और रचनात्मकता
डांस, म्यूजिक, पेंटिंग और थिएटर के लिए विशेष कक्षाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *