कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पिकअप सामने से न हटाने पर बाइक सवार ने साथियों के साथ पिकअप चालक की पिटाई कर दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालबाग निवासी रिजवान पुत्र शमशुल हसन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह पिकअव द्वारा शमशाबाद से सामान लेकर कायमगंज क्षेत्र के कला खेल इमरान की बेकरी पर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम अताईपुर के निकट पहुॅचा, तभी बाइक सवार शिवम ने आते ही बाइक को मेरी पिकअप के आगे खड़ा कर दिया और हमारे साथ गाली-गलौज कर पिकअप को पीछे हटाने को कहने लगा। जब हमने पिकअप पीछे नहीं हटाई, तभी उसने फोन द्वारा अपने 8-10 साथियों को बुलाकर रिजवान के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर रिजवान का मेडीकल परीक्षण करवाया।
पिकअप सामने से न हटाने पर बाइक सवार ने चालक को पीटा
