पंजाब से आए श्रद्धालुओं का अयोध्या में हुआ स्वागत

1700 लोगों ने नगर विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता के प्रबंधन में किया श्री रामलला के दर्शन।
 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। पंजाब से चली कुंभ स्पेशल ट्रेन लगभग 1700 श्रद्धालुओं को लेकर कुंभ मेला स्नान के उपरांत सोमवार को अयोध्या पहुंची।अयोध्या पहुंचने पर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता के द्वारा सभी यात्रियों का ढोल नगाड़ों फूलमाला के साथ स्टेशन पर स्वागत किया गया।इसके बाद
अपने प्रबंधन में सभी श्रद्धालुओं को श्री रामलला सरकार समेत रामनगरी के अन्य मंदिरों का विधिवत दर्शन कराया गया।
दर्शन पूजन के उपरांत सभी तीर्थयात्रियों ने भोजन/विश्राम कर अमृतसर पंजाब के लिए वापसी कर लिया।इन श्रद्धालुओं में रामगोपाल जी,आशीष टेकरी,महेश गुप्ता सहित अन्य लोग भव्य स्वागत और आवभगत से प्रफ्फुलित नजर आए।सभी ने एक स्वर में अयोध्या विधायक के द्वारा कराये गए तमाम इंतजामों की सराहना की।उन्होंने अयोध्या में कराये जा रहे विकास कार्यों की भी नजीर अपने पंजाब में देने की बात कही।इस अवसर पर अमल गुप्ता के साथ श्रीनिवास शास्त्री, हरिभजन गौड़,संजय सिंह, श्रीनिवास,मोनू सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से स्वागत सत्कार में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *