पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी के जनाजे में हजारों की संख्या में सामिल हुए लोग 

 समधन के पूर्व चेयरमैन के निधन पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने व्यक्ति की शोक संवेदना 

समधन, समृद्धि न्यूज़।  नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के निधन की खबर सुनकर नगर में मातम का माहौल छा गया उनके आवास पर पूरे दिन जनप्रतिनिधियों व आम जनता का जमाबड़ा लग रहा,   समधन नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी का सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक निधन हो गया वह 93 वर्ष के थे 1995 से लेकर 2005 तक लगातार दस वर्ष तक नगर पंचायत के चेयरमैन रहे उनके निधन की खबर सुनकर नगर में मातम का माहौल छा गया उनके आवास पर पूरे दिन जनप्रतिनिधियों व तमाम लोगों का जमावड़ा लगा रहा ख़बर मिलते ही वही चेयरमैन आसमा बेगम व प्रतिनिधि अखलाक हुसैन सिद्दीकी, समाजसेवी व वसपा के वरिष्ठ नेता सैय्यद अहमद उसैव वटटू , पूर्व विधायक व सपा नेता ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन नकीम खान, जमील खान, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मुस्ताक अहमद, सपा के कन्नौज जिलाध्यक्ष कलीम खां, सभासद शिवा यादव, राजा खान, सपा के गुरसहायगंज नगर अध्यक्ष मुकीम खान, कनीशा कोल्ड स्टोरेज के प्रबंधक मोहम्मद नफीस बल्ले, तेराजाकेट स्थित वीजेपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार यादव, सहित बड़ी संख्या में आम जनता ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकं संवेदना व्यक्त करने का तांता लगा रहा जनाजे में हजारों की संख्या में लोग सामिल हुए
निधन की ख़बर मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनपद से सांसद अखिलेश यादव ने फोन पर उनके पुत्र सपा नेता रफ़ी अनवर सिद्दीकी से शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *