चर्चित महिपाल हत्याकाण्ड का आरोपी है पकड़ा गया बदमाश अमित यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने महिपाल हत्याकाण्ड के चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी पर २५ हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।रविवार को एसआई इंद्रजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर जसमई दरवाजे के पास से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमित यादव की घेराबंदी कर ली और गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश अमित यादव महिपाल हत्याकाण्ड का आरोपी भी है। इस तरीके से पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बताते चले कि महिपाल नवम्बर महीने में अपने साड़़ू कटरा बख्शी दावत खाने आये थे। ३ नवम्बर को उनका शव तालाब में उतराता मिला था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
