फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का सरकार का फरमान हवा हवाई साबित हो रहा है। वहीं चिकित्सक अपने कक्ष से नदारत रहते हैं, जबकि यहां आने वाले मरीज उनका घंटों इंतजार करते रहते हैं। यहां ही नजारा मंगलवार को लोहिया अस्पताल में देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार जब संवाददाता लोहिया अस्पताल पहुंचा, तो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 नीरज शर्मा अपने कक्ष से नदारत थे। कई मरीज उनका बाहर बैठकर इंतजा करते देखे गये। जब स्टाफ से जानकारी की गयी, तो किसी ने कोई सटीक जवाब नहीं दिया। जिससे थक हारकर आखिर में मरीज अपने-अपने घरों को लौट गये। यह कोई एक दिन का मामला नहीं है, आये दिन कोई न कोई डाक्टर अपने कक्ष से गायब रहता है। जबकि डाक्टरों का नियमानुसार सुबह ९ बजे से २ बजे तक का समय निर्धारित है, लेकिन चिकित्सक समय से कभी नहीं आते और अगर आते भी हैं, थोड़ी बहुत देर बैठकर बगैर बताये चले जाते हैं। जिससे यहां आने वाले मरीज भटकते रहते हैं। दूरदराज से आने वाले मरीज इंतजार करते-करते जब थक जाते हैं, तो वह अपने-अपने घरों को लौट जाते हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
लोहिया अस्पताल में कक्ष से डाक्टर नदारद, भटकते रहे मरीज
