फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कक्षा एक से १२ तक की छात्राओं को प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने एल्बेंडाजोल व आयरन की दवा खिलाई। साथ ही उन्हें जागरुक करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिये और कहा कि साफ-सफाई रखे। जिससे किसी प्रकार की कोई बीमारी उत्पन्न न हो। प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्राओं को दिखाया गया। विभिन्न चैनल के माध्यम से प्रसारण दिखाया जा रहा था। जिसको विद्यालय में कक्षा ९ से १२ तक की छात्राओं को परीक्षा की चर्चा प्रसारण दिखाकर प्रधानमंत्री द्वारा बतायी गई बातों को समझा गया। मुख्य रुप से कक्षा १० और १२ की छात्राओं ने प्रधानमंत्री का प्रसारण सुन लाभांवित हुई। इस मौके पर सहायक अध्यापिका नीतिका सनी, नेहा मिश्रा मौजूद रही।
रखा बालिका इंटर कालेज में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
