मेला श्रीरामनगरिया में मातृभाषा/राष्ट्रभाषा सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में मातृभाषा/राष्ट्रभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी ने की। मुख्य अतिथि डॉ0 अमरनाथ दुबे प्रादेशिक मंत्री हिंदी साहित्य भारती रहे। विशिष्ट अतिथि हरदोई से पधारे अधिवक्ता, साहित्यकार मुकेश द्विवेदी ने भाग लिया। संरक्षक राजेंद्र त्रिपाठी, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, कृष्णकांत अक्षर, संतोष पांडे उपस्थित रहे। संचालन व संयोजन जिला महामंत्री भारती मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्मृति अग्निहोत्री की वाणी वंदना से हुआ। कपिध्वज द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। पूनम पाठक व अनुष्का दीक्षित ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की तथा एसएन मिश्रा, आदेश गंगवार, प्रगेंद्र यादव, डॉ0 प्रभात अवस्थी, रघुनन्दन प्रसाद दीक्षित, डा0 प्रज्ञेन्दु यादव पप्पू, वैभव सोमवंशी ने विचार व्यक्त किए एवं काव्यपाठ किया। महंत ने कहा हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा होनी ही चाहिए। डा0 अमरनाथ दुबे ने कहा हमें शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए, तभी हम अपनी संस्कृति को समझ सकेंगे। भारती मिश्रा ने कहा हिन्दी महान भाषा है, आज लगभग विश्व के सभी देश इस भाषा को पढऩे का प्रयास कर रहे हैं। डा0 आलोक बिहारी शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, अजीत कठेरिया, सुधीर कुशवाह, सूरज सिंह, पंकज तिवारी, रूपसिंह पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *