जन समस्याओं को लेकर मतदान के बहिष्कार का ऐलान

*बिजली, पानी, रोड नहीं तो मतदान नहीं का लगाया बैनर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
क्षेत्र में विकास तो दूर जन समस्याओं के अंबार के चलते वार्ड नम्बर 5 के निवासियों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान करते हुए बैनर लगाकर घोषणा की बिजली-पानी नहीं तो वोट नहीं करेंगे। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि पिछले कई सालों से भोपत पट्टी मार्ग जर्जर पड़ा हुआ है। जिसे कई बार बनवाने की मांग की गई, लेकिन किसी के कानों में जूं नहीं रेंगा। इस बात से क्षुब्ध मतदाताओं ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी और मतदान न करने का बैनर लगा दिया। नगर निकाय चुनाव इन दिनों उच्च शिखर पर है। ऐसे में मतदाता जन समस्याओं को लेकर काफी मुखर हो रहे है। मतदाताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सभासद से लेकर चेयरमैन तक लगभग हर रोज शिकायत की गई, लेकिन सभी कान में तेल डाले रहे। अब चुनाव आया तो हाथ जोड़कर घूम रहे है और हर हाल में समस्या के समाधान का वायदा कर रहे है। जबकि इस चुनावी वादे चुनाव के बाद हवा में उड़ जाने वाले है। इसलिए मतदाता मतदान नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *