कथा का श्रवण कर रहे भक्तों को गंगा स्वच्छता के प्रति किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में मेला श्री रामनगरिया में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने गंगा योद्धाओं के साथ मिलकर कथा, भागवत आदि पांडालों में मौजूद भक्तों को गंगा को स्वच्छ अविरल बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। निहारिका पटेल ने कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी है। हम सभी एक माह के लिए गंगा के तट पर कल्पवास करते हैं। गंगा मां का पूजन अर्चन करते हैं। परन्तु जब हम वापस जाते हैं तो भारी मात्रा में गन्दगी, प्लास्टिक छोड़ देते हैं। हम सभी जानते हैं की मां गंगा का हमारे जीवन में का कितना बड़ा महत्व है।
हम जो भी गंदगी गंगा के तट पर छोड़ कर जाते हैं वह कहीं ना कहीं गंगा में पहुंचती है। मेला क्षेत्र में कई जगह पर लोग भंडारे में प्लास्टिक की प्लेट, पत्तल, डिस्पोजल गिलास का प्रयोग करते हैं और वहीं पर छोड़ देते हैं। इससे न सिर्फ गंदगी होती बल्कि वह हवा में उडक़र गंगा नदी में जाती हैं। समर्पण सेवा फाउंडेशन के भी युवा साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गंगा योद्धा रचना गुप्ता, प्रियांशी, जानवी, हिमांशु, घनश्याम, अनुज कुमार, मीना कटियार, नेहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *