फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आलू विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु विमल कटियार निर्विरोध चुने गये। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बनाये गये विमल कटियार के विरोध में किसी ने भी अपना नामांकन नहीं किया। गुरुवार को दूसरा प्रत्याशी मैदान में न आने के चलते विमल कटियार को आलू सहकारी विपणन संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। शुरु से ही भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर विमल कटियार का समर्थन करते रहे और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया। जिसके चलते उन्हें सफलता प्राप्त हुई। गुरुवार को आलू मण्डी में सातनपुर में अध्यक्ष बनने के बाद विमल कटियार का स्वागत हुआ। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक डा0 सुरभि के अलावा जनपद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, शैलेन्द्र सिंह राठौर, जितेन्द्र सिंह रजावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 भूदेव राजपूत, डीएस राठौर, अश्नील दिवाकर, विकास पाण्डेय, अभिषेक बाजपेयी, अभिषेक बाथम, जिला मंत्री गुरुवचन आजाद, विश्वास गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा, राजवती बाथम, बबिता पाठक, सुजाता सिंह, ममता सक्सेना, रमला राठौर, संजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
आलू विपणन सहकारी संघ के विमल कटियार निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष
