
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा गौशालाओं हेतु 64 हजार रुपये की चेक मंगलवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को दी गई। डीएम ने गौशालाओं हेतु दी गई धनराशि के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
जनपद की विभिन्न कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह धनराशि गौशालाओं में भूसा व अन्य चारा के सहयोग के रुप में दी। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति एवं औषधि निरीक्षक अशोक कुमार चौधरी के निर्देशन में गौशालाओं में भूसे हेतु जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को 64 हजार रुपये की चेक दी। ड्रग इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि कैमिस्ट वेलफेयर सोसायटी कायमगंज द्वारा 31 हजार रुपये, कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फतेहगढ़ द्वारा 11 हजार रुपये तथा कैमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन फर्रुखाबाद द्वारा 15 हजार रुपये की चेक डीएम को दी गई। इसके अलावा अजय कटियार ने 5100 तथा अनिल की ओर से 2100 रुपये की चेक व्यक्तिगत रुप से दी गई। डीएम द्वारा गौशालाओं हेतु दी गई धनराशि के लिए कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद की ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर समाजसेवा हेतु प्रशसनीय कार्य किये जा रहे है। इस अवसर पर बृजकिशोर दुबे, विनय रस्तोगी, राजेश दीक्षित, अजय कटियार, पंकज अग्रवाल, बृजलेश कुमार, स्वदेश राजपूत, विवेक अग्रवाल, मनोज जौहरी, सुमिति गुप्ता, अरविन्द पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
