अनुपस्थित एएनएम को जारी किया जायेगा नोटिस
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ को सीएचसी में गदंगी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चिकित्साधीक्षक को व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने महिला स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम की बैठक ली। बैठक में 28 एएनएम बैठक में मौजूद थी। इस दौरान तीन छुट्टी पर थी, जबकि तीन अनुपस्थित पाई गई। उपस्थित एएनएमो को एसीएमओ ने ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के लिए चिन्हित करने तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक इस योजना का लाभ बुजुर्गों को जरूर मिलना चाहिए, क्योंकि सरकार 70 वर्ष के बुजुर्गों को महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा अनुपस्थित महिला स्वास्थ्य कर्मियों एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उनके जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।
एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
