मुंशी-मौलवी परीक्षा शुरू, प्रथम पाली में 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी-मौलवी (सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री) की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन प्रथम पाली में सेकेंड्री के छात्रों की परीक्षा जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 537 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें 445 छात्र -छात्राएं उपस्थित और 92 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर जिलाधिकारी की ओर से नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान मौजूद रहे। सचल दल अपने निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त प्रजापति ने सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *