एक पिकअप को एआरटीओ ने पकड़कर की सीज

हलिया (मिर्ज़ापुर): एआरटीओ प्रवर्तन एस पी सिंह ने मंगलवार की देर शाम ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर तिराहे से कोरांव की ओर से बगैर प्रपत्र के फाइबर कुर्सी लादकर ड्रमंडगंज की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर ड्रमंडगंज थाना परिसर में खड़ा करवाते हुए सीज की कार्रवाई की। एआरटीओ एस पी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम ड्रमंडगंज क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें एक पिकअप वाहन को पकड़कर ड्रमंडगंज थाना परिसर में खड़ा करवाते हुए सीज की कार्रवाई की गई है। एआरटीओ द्वारा लगातार चलाए जा रहे ओवरलोड व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *