डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ कार्यक्रम,500 महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के जन्मदिन पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के मिर्जापुर माफी में भाजपा नेता अमल गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आयोजन की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई जिसके बाद समरसता भोज और महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से साड़ी का वितरण किया गया,जिससे महिलाओं के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रही थी।
साड़ी वितरण के बाद,समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।इसके दौरान अयोध्या विधायक श्री गुप्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। ‘सबका साथ,सबका विकास’ इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर वर्ग के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।”
विधायक ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान,महिला और समाज के अन्य वर्गों के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है,जो उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने का कार्य कर रही हैं।इस दौरान नरवदा गुप्ता, दीपक सिंह,दीपेंद्र सिंह, सियाराम भारती,दीपू सिंह,रीना द्विवेदी,संतोष निषाद,दिनेश मिश्रा,बबलू खान,अमरजीत निषाद व हरभजन गॉड आदि मौजूद रहे।
अयोध्या विधायक के जन्मदिन पर समरसता भोज व साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित।
