समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। दुग्ध आयुक्त/मिशन निदेशक नंद बाबा दुग्ध मिशन लखनऊ द्वारा नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत जिले में दुग्ध उत्पादको/पशुपालकों से गत 17 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।इस संबंध में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उप दुग्धशाला विकास अधिकारी/जिला समन्वयक नंद बाबा दुग्ध मिशन अयोध्या आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष चयनित लाभार्थियों तथा प्रतीक्षा सूची में रखे गए आवेदको द्वारा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु गाय क्रय करने में रुचि न दर्शाए जाने के कारण आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिले के इच्छुक दुग्ध उत्पादकों/पशुपालकों से पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित करने हेतु मिशन निदेशक नन्दबाबा दुग्ध मिशन लखनऊ द्वारा तिथि निर्धारित की गई है।इस योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 17 फरवरी और अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित है।इस योजना के अंतर्गत दो स्वदेशी गौ पशु क्रय करने पर 40 प्रतिशत अनुदान देय है,जो अधिकतम 80 हजार निर्धारित है।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन पत्र मुख्य विकास अधिकारी अथवा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अथवा उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक अथवा सीधे जमा किया जा सकता हैं।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाइल नंबर 6393 892638 तथा 7905651169 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
