कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल व समर्पण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांव भोगपुर के शिव मंदिर के बाहर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान डालचंद, महिपाल, अनिल कुमार, मनोहर लाल व अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शिवम त्रिपाठी ने किया। स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार व पेट से संबंधित मरीजों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा नाक, कान, गला, न्यूरो व हड्डी से सम्बंधित मरीजों का भी उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर मंगल पांडे द्वारा समुचित उपचार कर दवाइयां दी गईं। अस्पताल में महिला चिकित्सक डॉक्टर अदिति तिवारी व जनरल सर्जन अभिनव तिवारी ने भी मरीजों का उपचार किया। कैम्प में ग्राम नूरपुर गढिय़ा, धर्मपुर, जोगपुर के मरीज ने अपना उपचार कराया। कुल 160 मरीज का नि:शुल्क उपचार व दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान विमल सिंह, गोपी सक्सेना, राजीव सक्सेना, विमल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
