कम्पोजिट विद्यालय तेरा अकबरपुर में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हर द्वारा आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत राजेपुर ब्लॉक के गांव तेरा अकबरपुर कंपोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने कुल उपस्थित 70 छात्रों का विधिवत सघन स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 41 छात्र-छात्राओं को सर्दी, जुकाम, खांसी, दाद खाज खुजली, कान में सर बहना, सिरदर्द इत्यादि से पीडि़त पाया। सभी रोगग्रस्त पाए गए छात्रों को मौके पर ही होम्योपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉ0 सिंह ने सभी छात्रों, अध्यापकों, मिड-डे-मील रसोइयों एवं आंगनवाड़ी सहायिका के समक्ष हाथ साफ करने के सही तरीके का, साबुन और पानी लेकर सजीव प्रदर्शन किया और इसका स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र सिंह ने जनपद में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत सभी छात्रों, अध्यापकों को टीबी रोग से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया और सभी ने टीबी से लडऩे और इस रोग को मिटाने की शपथ ली। इस शिविर में चिकित्साधिकारी डा0 सुरेंद्र सिंह, कक्ष सेवक आकाश मसीह, प्रधानाध्यापक विजय सिंह, सह अध्यापक सुखबेंद्र, हरदीप सिंह, शिक्षा मित्र संजीव कुमार एवं नीलम यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *