आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल अंगे्रजी का पेपर आया सरल, विद्यार्थी हुए खुश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मॉर्डन पब्लिक स्कूल में (आईसीएसई) कक्षा 10 की परीक्षा प्रारम्भ हो गई है। अंग्रेजी प्रथम पत्र (अंग्रेजी भाषा) का प्रश्न पत्र बच्चों के अनुसार बहुत सरल आया। बच्चों की पढ़ाई के अनुरूप पेपर आया है। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। चीफ सुपर वाइजर एग्जामनर विकास चौधरी जो कि सी0पी0वी0एन0 कायमगंज से परीक्षा परिवेक्षक हैं। उनकी देखरेख में सभी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा में 6 कक्ष निरीक्षक अन्य विद्यालय के लगाये गये हैं। निर्देशिका निमिषा गुप्ता ने परीक्षा से एक घंटा पूर्व बच्चों का मनोबल बढ़ाकर उनको परीक्षा के बारे में सभी उचित जानकारियाँ दीं तथा उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना ने भी बच्चों को उनके परीक्षा में सम्मिलित होने पर प्रोत्साहित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया और तनाव मुक्त रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *