फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्राओं को फेयरवेल धूमधाम से हुआ। कक्षा 11 की छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी। छात्राओं ने सुंदर कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। साथ ही नृत्य, नाटक, गीत व शायरी सुनाकर बधाई दी गई। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने की शुभकामनायें दी और भविष्य में कुछ बनने के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि मेहनत करों, संघर्ष करों, हर समस्या को सुलझाओ, जिससे जिले व देश का नाम रोशन हो। अध्यापिका प्रीती मसीह ने छात्राओं से कहा कि कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ो। सहायक अध्यापिका वीना एडवर्ड ने अनुशासित रहने व परीक्षा में अच्छे अंक लाने की बधाई दी। इस मौके पर छात्राओं ने एक दूसरे को गले लगकर कार्यक्रम में भाग लिया।
रखा बालिका इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया फेयरवेल
