चुनाव कराने के लिए पुलिस, पीएसी व सीएपीएफ की तैनाती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय चुनावों करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस विभाग के कुल 278 उपनिरीक्षक, 1159 आरक्षी, 1000 फोर्स, 18 सेक्शन पीएसी व 9 सेक्शन सीएपीएफ को तैनात किया गया है।
यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बतया कि क्षेत्र में 17 संवेदनशील प्लस, 38 अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्र बनाये गये है व 72 सामान्य रखे गये है। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा तैनात की गई है। वहीं पुलिस ने नगर निकाय के चुनावों की व्यवस्था को शांति पूर्वक निपटाने के लिए गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीटर लोगों पर कार्यवाही की। गुण्डा एक्ट में 372 लान प्रेषित किया गया। 20 को जिला बदर किया गया। 107/16 में कुल 37866 लोग पाबंद किये गये। इसके अलावा अवैध शराब, अवैध शस्त्र सहित तमाम लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी कीमत पर शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *