गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने किया गौशाला का निरीक्षण

गौशाला में सराहनीय कार्य हेतु निगम कर्मियों को माल्यार्पण कर किया सम्मानित 

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष दीपक गोयल ने गुरुवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैसिंग स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गया।अध्यक्ष श्री गोयल द्वारा बच्चा वार्ड में गौवंशो को गुड़ व केला खिलाया गया।इसके साथ साथ गौशाला परिसर में भ्रमण करते हुए नंदीशाला/कामधेनुशाला आदि परिसरों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गौशाल की व्यवस्थाओं व परिसर की साफ सफाई सन्तोष व्यक्त किया गया।सम्पूर्ण परिसर में पर्याप्त संख्या में वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये गये। गौशाला में गैस प्लान्ट स्थापित किये जाने के सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त गौवंश के गोबर से निर्मित होने वाली वस्तुओं यथा अगरबत्ती,गोकाष्ठ आदि वस्तुओं का निर्माण करते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये।अध्यक्ष श्री गोयल द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए निगम के कर्मचारियों की सराहना की गयी एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया।इसके अतिरिक्त गौवंशों की सुरक्षा,स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय से भूसा, चूनी,चोकर एवं हरा चारा उपलब्ध कराये जाने एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष श्री गोयल ने बताया कि गौवंशो की सेवा हमारी शीर्ष प्राथमिकताओं में है।निगम द्वारा गौवंशों के संरक्षण की दिशा में किया जा रहा प्रयास अत्यन्त ही सराहनीय है।निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ,पशु चिकित्साधिकारी रवीन्द्र यादव,गौशाला प्रभारी राकेश कुमार वर्मा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *