विटान देवी के समर्थन में स्थानीय लोगों ने तूफानी जनसंपर्क कर किया प्रचार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वार्ड नंबर 26 से सभासद की भाजपा प्रत्याशी विटान देवी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जय नारायन वर्मा रोड दुर्गा कालोनी व सैनिक कालोनी में तूफानी जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वार्ड नंबर 26 की भाजपा से प्रत्याशी विटान देवी के पति रामवीर सिंह ने चुनाव चिंह कमल के लिए वोट मांगे। आखिरी दिन जनता से समर्थन प्राप्त हुआ। जगह-जगह पर फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विटान देवी के समर्थन में जनसंपर्क किया और स्थानीय समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सभासद बनने पर स्थानीय समस्याओं का वरीयता से निस्तारण होगा। क्षेत्र का विकास करना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। सरकार में दखल रखने वाला या उसकी पार्टी का व्यक्ति जब चुनाव लड़ता है, तो वह विकास कराने में सहायक होता है। इसलिए सरकार का सहयोग करने वाले ही प्रत्याशी को जिताकर नगर पालिका भेजा जाये। जिससे वह क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास कर सके। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से विकास के नाम पर वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी विटान देवी के पति रामवीर सिंह चौहान ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कहा कि जैसे उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की, वैसे ही आप लोग अपनी सेवा करने का हमें मौका दें। उस पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे। साथ ही वार्ड का चंहुमुखी विकास कराकर आप सबका ऋण चुकायेंगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर रामवीर सिंह चौहान व पूर्व सभासद रमला राठौर आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *