बेची गयी भूमि का चार लाख रुपया दिलाने की उठायी मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त शिक्षक ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बकाया रुपया दिलाये जाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीडि़त को उसकी समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त ब्रजपाल पुत्र देशराज सिंह निवासी ग्राम अर्जुन नगला थाना कादरीगेट ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि पीडि़त की पत्नी के नाम ग्रामसभा वर्ना बुजुर्ग में 7.5 बीघा जमीन है। जिसमें से एक बीघा कृषि भूमि पीडि़त ने रामसखी पत्नी सेवकराम निवासी आवास विकास दीक्षित वाली गली फर्रुखाबाद को 37 लाख रुपयों में बिक्री की थी। जिसमें से 5 लाख रुपया समझौते के तहत उधार किया तथा 32 लाख रुपया चेकों के माध्यम से भुगतान होना था, लेकिन एक चेक चार लाख रुपये की हस्ताक्षर भिन्नता के कारण बैंक ने वापस कर दी। दिनांक 04.02.2025 को एडीएम के आदेश पर मौके पर नायब तहसीलदार, कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर हिस्सानुसार भूमि पर कब्जा दखल करा दिया था। इसके बाद दिनांक 05.02.2025 को रामसखी ने पीडि़त को दूसरी चेक देने के लिए बुलाया। पीडि़त जब घर पहुंचा, तो उन्होंने अपने रिश्तेदार अरविन्द राजपूत उर्फ बबलू को फोन करके बुलाया। अरविन्द राजपूत अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर जैसे ही घर पहुंचा, तो रामसखी ने कहा कि शिक्षक पैसे मांगने आया है इस जान से मार दो। जिस पर अरविन्द व उसके साथी ने मोटर साइकिल की चाबी छीनकर मारने पीटने लगे। पीडि़त ने आरोप लगाया कि जेब में रखे 20 हजार रुपये, गले में पड़े सोने की जंजीर तथा फोन छीन लिया, तभी पड़ोसी व्यक्ति ने आकर पीडि़त को बचाया तथा मोटर साइकिल की चाबी दिलवायी। पीडि़त ने इस संबंध में थाना जहानगंज पर दिनांक 07.10.2024 तथा थाना दिवस में दिनांक 28.12.2024 तथा पुलिस अधीक्षक को दिनांक 21.01.2025 को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टा इसके विपरीत रामसखी ने अपने वकील के माध्यम से दिनांक 18.02.2025 को पीडि़त के पास एक नोटिस भिजवाया। जिसमें कई झूठे आरोप लगाकर पीडि़त व उसके परिवार पर न्यायालय में मुकदमा चलाने की धमकी दी है। जिस पर पीडि़त ने आज थाना दिवस में पहुंचकर पुन: प्रार्थना पत्र देकर बकाया धनराशि दिलाने तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
दबंग महिला से परेशान शिक्षक पहुंचा थाना दिवस में
