नगर निकाय चुनाव का मतदान हो रहा है जिसमे कंट्रोल रूम में अब तक सबसे ज्यादा नव गठित नगर पंचायत नवाबगंज से दर्ज हुए है जिसमे यह बताया गया कन्या जूनियर हाईस्कूल गनीपुर वार्ड 11 व 14 में मतदान बहुत धीमा है व वार्ड 7 में नगला हीरा में मतदान धीमा है व बरतल वार्ड 14 में मतदान केंद्र में अवमस्था है और नगर पालिका क़ायमगंज में निर्दलीय प्रत्याशी शरद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई वही नगर पंचायत कमालगंज में शिकायत में बताया कि बी आर सी स्थापित बूथ मे सरकारी कर्मचारी को पोलिंग एजेंट बनाया गया है उसके बाद नव गठित नगर पंचायत संकिसा से रामसेवक जाटव ने बताया कि वार्ड 1 में बी एल ओ नही बैठा है और सबसे बड़ी खबर यह है कि नगर पालिका फर्रुखाबाद में हाथी खाना निवासी दुलारे जाटव ने कंट्रॉल रूम में आकर बताया कि मेरे पूरे परिवार के नाम मतदाता सूची में नही है जबकि इससे पूर्व में हुए चुनावो मेरे पूरे परिवार के मतदाता सूची में नाम थे जबकि जनपद में कई एक बूथों पर प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोगो के नाम मतदाता सूची में नाम नही है इससे बी एल ओ की लापरवाही सामने नजर आ रही है
नगर निकाय चुनाव का मतदान
