
*शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतगणना के दिये निर्देश, तीसरी आंख की नजर में होगी मतगणना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सामान्य निर्वाचन नगरीय निकाय की मतगणना को शांतिपूर्ण/ निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक सुरेन्द्र राम एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मतगणना स्थल नवीन सातनपुर मण्डी का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने निष्पक्ष रहकर शांतिपूर्ण ढग़ से मतगणना सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। मतगणना के दौरान लिये गये निर्णय में भेदभाव ना करें, पूरी ईमानदारी के साथ निष्पक्ष होकर मतगणना कराना सुनिश्चित कराये। मतगणना के दिन कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना स्थल के अन्दर मोबाइल फोन लेकर नहीं जायेगा। जिलाधिकारी ने संंबंधित ठेकदार को शुक्रवार को ही मतगणना से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना हेतु 1050 मतगणना कार्मिक लगाये गये है। 13 मई को सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी में मतगणना सम्पन्न होगी। लगभग 239 टैबल पर मतगणना की जायेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर उप जिलाधिकारी संजय सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
