जनता आज बतायेगी सेवा और विकास का मतलब क्या है-

*जनता के बीच विकास का मुद्दा लेकर गयी थी वत्सला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
सेवा और विकास के मुद्दा जनता को कहां तक प्रभावित कर पाया, यह आज आने वाला चुनाव परिणाम तय करने वाला है। बसपा प्रत्याशी ने सेवा और विकास का नाम लेकर दरवाजे-दरवाजे वोट मांगे थे। जनता ने उनकी अपील की कितना स्वीकार किया, यह मत पेटियों से वैलेट पेपर बाहर निकलने पर पता चल सकेगा।
नगर की सड़कों पर सफाई और सीमेंट व टामर से बनी गली, मोहल्लों की टूटी, फूटी सड़कों पर सीमेंट की ब्रिक बिछवाकर उन्हें चलने योग्य बनाने वाली, नगर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को चाक चौबंद एवं अपडेट बनाकर रात मेें भी सड़कों पर भी रोशनी की व्यवस्था करवाने चेयरमैन, कूड़े के लिए घर-घर में डस्टबिन और नगर पालिका सफाई कर्मी की घर जाकर कूड़ा एकत्र करने के साथ ही सेवाव्रत मेेें सैकड़ों बेटियों का विवाह कराने के अलावा हररोज जरूरतमंदों के लिए दवा इत्यादि की व्यवस्था कराने का काम जनता को कितना रास आया है। शनिवार को खुलने वाली मतपेटिकाओं से इसका परिणाम निकलने वाला है। जनता तय करेगी कि मनोज और वत्सला के सेवा कार्यों का क्या मूल्य है। हालांकि कई बार चर्चाओं में यह भी आया कि बिक्र बिछवाने में उन्होंने अपने कारखाने में निर्मित ईंट बिछवायी और दाम भी अधिक लिये। आरोप यह भी लगाया कि स्ट्रीट लाईट के बल्वों की खरीद में कमीशनबाजी हुई, लेकिन इन सभी आरोपों को जनता कितना माना है अथवा नकारा है। यह बात भी आने वाले मतगणना परिणाम तय कर देंगे। उनके पक्ष में कोई दिग्गज चुनाव प्रचार नहीं करने आया। डोर टू डोर उन्होंने एक बार फिर वोट माँगे। अब फैसला जनता के हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *