सीबीएसई हाईस्कूल व इंटर में आर्मी स्कूल के मेधावियों ने फहराया परचम

*इंटरमीडिएट में टॉपटेन जय कटियार, पियूष दुबे, विन्दल पाठक ने फहरायापरचम
*हाईस्कूल में रौनक चौहान, कृष पाण्डेय, नेहा यादव बनी टॉपर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम आते ही आर्मी पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्रायें फूले नहीं समाये। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र-छात्राओं ने इसका श्रेय अपने गुरुजन व माता पिता को दिया। कक्षा १२ में जय कटियार ने ९६.६ प्रतिशत अंक, वही प्रियांशु दुबे ने भी ९६.६ प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉपर बने। विंदल पाठक ने ९४.६, अभय प्रताप सिह ने ९४.६, वैष्नवी देवी ने ९४.६ अंक पाकर द्वितीय, प्रियांशी ने ९४ प्रतिशत, खुशबू यादव ने ९४ प्रतिशत अंक पाकर तृतीय, विद्यालय के उत्कर्ष गंगवार ने ९३.४, दिव्यांशी चौहान ने ९३.२ व निमोह कुमार ने ९२.८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपटेन टॉपर में अपना नाम दर्ज कराया है। हाईस्कूल में ३७ छात्र-छात्राओं ने ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। जिनमें रौनक चौहान ने ९७ प्रतिशत, कृष पाण्डेय ने ९६.८ प्रतिशत, नेहा यादव ने ९६२, कु0 खुशबू ने ९६ प्रतिशत, विशाल यादव ने ९५.८ प्रतिशत, प्रिंस प्रताप सिंह ने ९५.६ प्रतिशत, सिमरन चौहान ने ९५.६ प्रतिशत, कुशाग्र गंगवार ने ९५.४, सूर्यांश राठौर ने ९५, सान्या सिंह ने ९५, मुस्कान ने ९४.८, आराध्या तिवारी ने ९४.४, मान्या दुबे ने ९४.४, दिव्यांशी सिंह ने ९४.४, आयुषी यादव ने ९४.२, यशस्वी मिश्रा ने ९३.२, सोनम ने ९३.२, रिया कुमारी ने ९३.२, आदित्य कुमार ने ९३, हर्षवर्धन सिंह ने ९२.८, अंजली मिश्रा ने ९२.८, प्रिंस कुमार ने ९२.६, साक्षी यादव ने ९२.४, निशांत ने ९२.४, दिव्या दुबे ने ९१.८, रितेश सिंह चौहान ९१.६ प्रतिशत, तनिष्का मारल ९१.४, हिमांशु यादव ९१.४, वेदान्तिका ९१.२, अमरेंद्र कुमार ९१.२, प्रतिभा देवी ९१ प्रतिशत, खुशी ९१, खुशी सिंह ९०.८, अमन यादव ९०.८, यामिनी सिंह ९०.२, तनवी ९०.२, पार्थ पाल ९० प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में टॉपर बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *