डग्गामार बस व 3 वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज

 एम्बुलेन्स का भी किया गया चालान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने एआरएम रोडवेज राजेश सिंह के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुये स्लीपर बसों को चेक किया तथा एक स्लीपर बस को कमियां पाये जाने पर रोडवेज बस अड्डे पर सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बस को सीज करते हुये 60 हजार जुर्माना लगाया।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बिना टैक्स जमा किये संचालित 03 माल वाहनों को एआरटीओ कार्यालय में सीज कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 02 माल वाहनों को बिना फिटनेेस वाहन चलाने के अभियोग में सीज कर दिया गया। एक ओवरलोड माल वाहन को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सीज करते हुये 27 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक एम्बुलेन्स को भी प्रपत्रों में कमी पाने पर चालान किया गया। सभी वाहनों पर 1.61 लाख जुर्माना आरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *