उन्नाव समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में युवती का घर के आंगन में जमीन पर शव पड़ा मिला जिसका गला दुपट्टे से काश था घटना के समय युवती घर में अकेली थी परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पीड़ित पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।थाना प्रभारी ने पोस्ट मार्टम के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही
प्राप्त जानकारी के अनुसार दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शहजादपुर निवासी कल्पना पाल 21वर्ष पुत्री रमेश पाल घर में अकेली थीं पिता रमेश अपनी पत्नी गुड्डी तथा बेटे विमल के साथ बाइक से साढ़ू राम नारायण के बीमार बेटे मयंक को देखने कैलाश हॉस्पिटल शुक्लागंज गये थे। जहां से देर शाम वापस लौटे तो घर का दरवाजा बंद था आवाज देने पर कोई आहट नहीं आई तब दरवाज़े में धक्का देकर खोल दिया जहां घर के आंगन में जमीन पर कल्पना का शव पड़ा मिला जिसके गला दुपट्टे से कसा था जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए चीख पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही दही थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे घटना को संदिग्ध देख फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच कराई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है
